भागलपुर, जुलाई 4 -- अररिया से फुलैन्द्र मलिक बथनाहा थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय बिजली तार चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह छापेमारी शुक्रवार को की है। ये गिरोह बिजली तार की चोरी कर उसकी खरीद-बिक्री करता था। शनिवार को फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बथनाहा थाना में प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। इससे पहले डीएसपी ने इन सभी से सघन पूछताछ की। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान विभिन्न प्रकार के बिजली तार सहित अन्य कई सामग्री भी बरामद किया है। बरामद इस सामानों की अनुमानित कीमत पांच से छह लाख आंकी गई है। यह भी पढ़ें- Araria News: बथनाहा पुलिस ने किया अन्तर्राज्यीय तार चोर गिरोह का उद्भेदन । बरामद सामानों में एल्युमिनियम 33 केवी बिजली तार (वोल्फ कंडक्टर) 14 बंडल, विसियल कंडक्...