अररिया:भारत से नेपाल ले जा रहे 4.53 लाख नेपाली करंसी के साथ एक गिरफ्तार।
भागलपुर, जून 12 -- जोगबनी, अररिया से बरूण मिश्रा जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं वाहिनी ने अवैध रूप से नेपाली मुद्रा ले जाने के प्रयास को विफल करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान चार लाख 53 हजार 650 नेपाली रुपये तथा एक साइकिल जब्त की गई है। यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर चीनी, धान बीज व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तारगिरफ्तारी का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 56वीं वाहिनी एसएसबी के आई समवाय जोगबनी की गश्ती टीम ने चाणक्य चौक स्थित सीमा स्तंभ संख्या 179/02 के समीप भारत की ओर लगभग पांच मीटर दूरी पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 4,53,650 नेपाली रुपये बरामद हुए, जिसे वह भारत से नेपाल की ओर ले जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.