अररिया, अप्रैल 16 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया, फारबिसगंज व जोगबनी नगर परिषद व रानीगंज नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का गुरुवार को होने वाले चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। अररिया नगर परिषद व रानीगंज नगर पंचायत के सदस्यों का चुनाव एसडीओ ऑफिस अररिया में होगा। जबकि फारबिसगंज व जोगबनी नगर परिषद के सदस्यों का चुनाव फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय कक्ष में होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार की सुबह 8 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन बिना किसी अंतराल के मतदान व मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रशासन ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह भी पढ़ें- सोनपुर नगर परिषद  के मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एसडीओ...