कानपुर, मार्च 2 -- वीर महाराणा प्रताप मेमोरियल सेवन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब रॉयल क्लब की टीम ने अरमापुर क्लब को पराजित किया। शास्त्री नगर स्थित फुटसल मैदान में निर्धारित समय तक रॉयल क्लब और अरमापुर क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआत समय में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करने वाली रॉयल के खिलाड़ियों के सामने अरमापुर के गोलकीपर खड़े दिखे और रॉयल के हर प्रयास को विफल कर दिया। इसके टाई ब्रेकर मुकाबले में रॉयल के खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए टीम को 3-0 से खिताबी जीत दिलाई। विजेता टीम को पूर्व खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह रैयत, जिला फुटबाल संघ के सचिव अजीत सिंह, नितिन राजावत, सचिन सिंह आदि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.