अरमान सैफी ने आसपा की सदस्यता ली
बिजनौर, जुलाई 14 -- कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष अरमान सैफी ने दिल्ली स्थित आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के केंद्रीय कार्यालय में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनकी सदस्यता मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी और धामपुर विस के संभावित प्रत्याशी विवेक सेन के नेतृत्व में हुई। अरमान सैफी ने कहा कि उन्होंने जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने वाली राजनीति से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना और जनता की आवाज़ बनना रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.