नई दिल्ली, मई 22 -- Anupama & Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: छोटे पर्दे के दो सबसे फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' में इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ अरमान और अभिरा अपनी जिंदगी और करियर के एक बेहद नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा अपने बिजनेस को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बार फिर मुश्किल चुनौतियों का सामना करने के लिए कमर कस चुकी है। दोनों ही शोज के 23 मई के प्रोमो में दर्शकों को कई दिलचस्प मोड़ और सरप्राइज देखने को मिलने वाले हैं।'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में क्या होने वाला है? टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान को बहुत टेंशन होगी। अरमान को समझ नहीं आएगा कि वो क्या करे। अरमान, अभिरा से बात करेगा और कहेगा, 'मुझे मेरे करियर की बहुत टेंशन हो रही है। मुझे अपने करियर म...