अरमानों के पंख लगा मंडली पहुंचे किशोर-युवा-अधेड़
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सब की उम्र अलग-अलग है। कोई किशोर, कोई युवा तो कोई अधेड़। ये सब अरमानों के पंख लगाए नागरी नाटक मंडली पहुंचे हैं। थियेटर को समर्पित सौ साल से अधिक पुरानी संस्था की 29वीं वार्षिक कार्यशाला नवांकुर में कुछ सीखने की ललक इन्हें खींच लाई है। कार्यशाला का शुक्रवार को विधिवत आरंभ किया गया। यह भी पढ़ें- बालक से वरिष्ठ नागरिक तक सीख रहे अभिनय कार्यशाला में प्रतिभागियों की विविधता कार्यशाला में आने वालों की पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि अलग है। सोच और लक्ष्य भी अलग हैं। कोई इंजीनियर बनना चाहता है तो कोई सफल मार्केट एजेंट। किसी को आवाज का अंदाज सीखना है तो किसी को अभिनय और निर्देशन की बारीकियां। किसी ने नृत्य का अनुभव लेने का मन बनाया है तो कोई मात्र थियेटर का सुख लेने पहुंचा है। शिविर में शामिल साठ से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.