गुमला, मार्च 29 -- गुमला। जिला मुख्यालय से सटे अरमई में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अक्षय खलखो (23) के रूप में हुई है। घटना शनिवार देर शाम करीब सात बजे की है। मृतक की मां घर के बाड़ी में गई थी। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके युवक पर पड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा। रविवार को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया गया।मृतक के छोटे भाई अमृत खलखो ने बताया कि अक्षय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह असामान्य व्यवहार करता था। परिजनों ने किसी अन्य की संलिप्तता से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.