अरब सागर में इमरजेंसी में उतरा अमेरिकी नौसेना का हेलीकॉप्टर, अचानक एक चालक गायब
वॉशिंगटन, जुलाई 2 -- अमेरिकी नौसेना के एक हेलीकॉप्टर को अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। खास बात है कि इस लैंडिंग के बाद से ही चालक दल का एक सदस्य गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है। अब तक इस आपातकाल लैंडिंग की वजह साफ नहीं हो सकी है। खास बात है कि हेलीकॉप्टर में कुल 4 लोग सवार थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया है और बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MH-60S सी हॉक ने अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग की थी। यह विमान यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश युद्धपोत पर तैनात था। अमेरिकी नेवल फोर्सेज सेंट्रल कमांड ने लिखा, '1 जुलाई को सुबह 3:30 बजे, यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश पर तैनात एक MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर के पायलटों को आपातकालीन स्थिति में अरब सागर में पानी पर लैंडिंग करनी पड़ी।' फिलहाल, इस आपातकाल लैंडिंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.