नई दिल्ली, जुलाई 22 -- दुनिया की सबसे बड़ी मनोरंजन कंपनियों में शामिल वॉल्ट डिज्नी (Disney) ने एक बार फिर बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अपने कई प्रमुख बिजनेस डिवीजनों से सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने का फैसला लिया है। इस छंटनी का असर पिक्सर एनिमेशन स्टूडियोज (Pixar Animation Studios), ESPN, नेशनल ज्योग्राफिक (National Geographic), डिज्नी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Disney Entertainment Television), फिल्म स्टूडियो और कॉर्पोरेट टीमों तक पहुंचा है। दिलचस्प बात यह है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब पिक्सर (Pixar) की फिल्मों ने हाल के महीनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। इसके बावजूद कंपनी लागत कम करने और अपने कारोबार को ज्यादा कुशल बनाने की रणनीति पर तेजी से काम क...