अलीगढ़, मई 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता हार्डवेयर एक्सपोर्ट इंडस्ट्री की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। ट्रंप की टैरिफ से शुरू हुआ संकट लगातार कायम है। अरबों का हार्डवेयर उधारी पर सात समंदर पार पहुंच गया। लेकिन भुगतान की स्थिति नहीं बन पा रही है। निर्यातक इसको लेकर परेशान हैं। विदेशी बॉयर कोई ठोस जवाब नहीं दे रहे हैं। भुगतान नहीं होने से निर्यातकों पर केंद्र सरकार से लिए गए लाभ को वापस करने का खतरा मंडरा रहा है। बैंक खातों में विदेशी मुद्रा नहीं आ रही है।

हार्डवेयर निर्यात की स्थिति हार्डवेयर निर्यात पटरी पर नहीं लौट रहा है। पूर्व में भेजे गए माल का भुगतान हासिल कर पाने में निर्यातकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार माह से निर्यात जगत के लिए शुरू हुआ कठिन दौर अभी तक जारी है। अमेरिका, इजरायल व ईरान के बीच हुए युद्ध के बाद ...