मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- औराई। रामजेवर उच्च विद्यालय के खेल स्टेडियम में गुरुवार को औराई टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां लीग मैच अरबी इलेवन मकसूदपुर और एमसीसी मेहसौल के बीच खेला गया। अरबी इलेवन ने टॉस जीतकर एमसीसी मेहसौल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एमसीसी मेहसौल ने 15.5 ओवरों में सौ रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में अरबी इलेवन मकसूदपुर ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार अरबी इलेवन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गया। तीन विकेट और 25 रन बनाने पर आलराउंडर खिलाड़ी दिनार खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.