अरबाज ने कृष्ण को कैंची से गोदकर मार डाला, दिल्ली में एक और सनसनीखेज मर्डर
नई दिल्ली, जून 9 -- दिल्ली में एक और सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। शाहदरा जिले की गांधी नगर की एक कपड़ा सिलाई फैक्टरी में अरबाज नामक युवक ने अपने साथी कर्मचारी कृष्ण कुमार की कैंची से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने हत्या के इस मामले का एफआईआर दर्ज होने के महज 8 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कैंची और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, 5 जून को डॉ. हेडगेवार अस्पताल से सूचना मिली थी कि कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति को चाकू जैसे धारदार हथियार से घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन घायल व्यक्ति घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। बाद में वह बिना बताए अस्पताल से चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.