नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- बॉलीवुड एक्टर-फिल्ममेकर अरबाज खान से हाल ही में जब सलमान खान से जुड़ा एक सवाल किया गया, तो वह नाराज हो गए और वहां से चलते बने। घटना 'वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल' के एक इवेंट की है जहां पर अरबाज खान भी मौजूद थे। मीडिया एक्टर से सवाल-जवाब कर रही थी और यहीं पर एक फोटोग्राफर ने 'दबंग' फेम एक्टर से कुछ ऐसा सवाल कर दिया जिसकी वजह से वह थोड़े असहज और नाराज भी हो गए। बाद में जब अन्य मीडियाकर्मियों से वजह जाननी चाही तो अरबाज ने यह भी बताया कि उनकी नाराजगी की वजह क्या रही थी। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपने रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।प्रेस मीट के दौरान क्या हुआ था? अरबाज खान मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे, इसी बीच एक फोटोग्राफर ने पूछा- अरबाज सर जिस तरह सलमान सर ने ट्रोल्स के खिलाफ...। इससे पहले कि...