नई दिल्ली, मार्च 26 -- ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल नजर आ रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अब जेफ बेजोस दुनिया के तीसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में उनकी संपत्ति में 3.92 अरब डॉलर का उछाल आया है। वहीं, इस स्थान पर काबिज सर्गी ब्रिन अब चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। लैरी एलिसन 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं और वॉरेन बफेट एक स्थान और नीचे 142 अरब डॉलर के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।अडानी-अंबानी की बढ़ी दौलत दूसरी ओर भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को बुधवार को क्रमश: 110 मिलियन डॉलर और 1.95 अरब डॉलर का फायदा हुआ, लेकिन इनकी रैंकिग में कोई बदलाव नहीं हुआ। अंबानी 91.8 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 18वें और अडानी 74.9 अरब डॉलर के साथ 22वें स्थान पर डटे हुए हैं।एलन मस...