नई दिल्ली, जनवरी 21 -- डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड लेने की जिद से दुनिया भर के शेयर मार्केट लाल निशान पर आ गए। इसका असर आम निवेशकों से लेकर दुनिया के अरबपतियों पर भी पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में उथल-पुथल है और इसमें शामिल टॉप-13 अरबपतियों की दौलत में सेंध लगी है। वहीं, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का रुतबा भी घटा है। दुनिया सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला के एलन मस्क की दौलत में मंगलवार को 13.1 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की दौलत अब 668 अरब डॉलर रह गई है। टेस्ला के शेयरों में 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। जेफ बेजोस को 7.19 अरब डॉलर, लैरी एलिसन को 11.8 अरब डॉलर, मार्क जुकरबर्ग को 5.52 अरब डॉलर और बर्नार्ड अर्नाल्ट को 9.02 अरब डॉलर का झटका लगा है। लैरी पेज को 6.35 अरब डॉलर, जेनसेन हुआंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.