अरनिया गांव में संदिग्धावस्था में युवती की मौत
हाजीपुर, जून 24 -- जंदाहा संवाद सूत्र नगर पंचायत जंदाहा के अरनिया गांव के वार्ड संख्या 9 में एक युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जाती है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मायूसी का माहौल है। घटना की वास्तविक जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
घटना की जानकारी घटना की सूचना पर जंदाहा थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गईं। कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान अरनिया गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी राजेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्री बबीता कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.