बुलंदशहर, मार्च 21 -- थाना अरनिया क्षेत्र के गांव अरनिया खुर्द में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार का सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अरनिया खुर्द निवासी पिंटू सिंह पुत्र जगदीश सिंह शनिवार की अपने बच्चों के लिए दूध गर्म कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। पिंटू सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उसे काबू करना नामुमकिन हो गया। पीड़ित पिंटू सिंह ने बताया कि आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर के अंदर रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर और अन्य कीमती सामान जलकर राख के ढेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.