लातेहार, अप्रैल 26 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के रक्सी, पिपराही, तूपी, महुआमिलन, लोहसिंगना, डूरु, मरमर समेत कई गांवों को चंदवा मुख्यालय से जोड़ने वाली भूषाढ़-रक्सी-महुआमिलान ग्रामीण सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। अरधे के समीप पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के कारण हुए मिट्टी कटाव से सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थिति यह है कि मिट्टी के लगातार कटाव के कारण सड़क का आधा हिस्सा बह चुका है और शेष भाग भी कमजोर हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यदि जल्द ही इस पर ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो बरसात में यह सड़क पूरी तरह से नष्ट हो सकती है। इससे हजारों लोगों का आवागमन बाधित हो जाएगा और क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अविलंब हस्तक्षेप करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.