सीवान, फरवरी 15 -- सिसवन, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि आज है। महाशिवरात्रि की तैयारी पुरी हो चुकी है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर यहां पर मेंहदार महोत्सव मनाया गया । पर्यटन मानचित्र पर मेंहदार को लाने के लिए 2017 में यहां मेहंदार महोत्सव की शुरुआत की गई। कोरोना काल को लेकर 2 साल मेहंदार महोत्सव नहीं आयोजित किया गया। लेकिन, साल 2021 से पुनः महोत्सव की शुरुआत हुई। दो साल पूर्व सावन में हुई भगदड़ के कारण तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने यहां पर बैरेकेटिंग के जरिए अरघा के माध्यम से बाबा महेंद्रनाथ की जलाभिषेक की शुरुआत कराई। इस बार भी बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक अरघा के जरिए ही होगा। मंदिर परिसर से लेकर परिसर के बाहरी गेट तक के बाहर भी बैरिकेटिंग कराई गई है। इसमें महिला व पुरुष शिव भक्त अलग-अलग कतार में लगकर अरघा के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.