बोकारो, फरवरी 17 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के नेतृत्व में अरजुवा पंचायत भवन से तीन बैटरी, एक इन्वेटर व एक वेपर लाईट चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार करने तथा चोरी गये उक्त सामानों को बरामद करने में सफलता पायी है। उक्त बातें एक प्रेस वार्ता में बेरमो अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक वशिष्ठ नारायण सिंह ने सोमवार की शाम को पेटरवार थाना में पत्रकारों को दी। बताया कि पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अरजुवा के पंचायत भवन से गत एक फरवरी की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़ कर तीन बैटरी, एक इन्वेटर और एक वैपर लाईट चोरी कर लेने के आरोप में अरजुवा पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी ने कांड दर्ज कराया था। पेटरवार पुलिस की अनुसंधान टीम ने महज 15 दिनों के अंदर न केवल चोरी गए सामानों को बरामद करने में सफलता पाई ,बल्कि इस घट...