बहराइच, मई 20 -- बहराइच, संवाददाता। महसी इलाके के पिपरी मोहन गांव में एक सामूहिक खाते की भूमि किनारे रखे शिवजी के अरघे को हमलावरों ने तोड़ डाला। इतना ही नही दूसरे की भूमि पर भवन निर्माण को नींव खुदाई कर डाली। पीड़ित ने थाने में सूचना दी। तत्काल पहुंची पुलिस ने सख्ती से अवैध निर्माण कार्य रूकवा दिया है। दोनों पक्षों को कागजात के साथ थाने में तलब किया गया है। हरदी थाने के पिपरी मोहन गांव में जगत राम मौर्या व उनके पिता लक्ष्मीनारायण की रोड साइड भूमि है। जो सहखातेदारों की भूमि है। इस भूमि पर इनकी ही भूमि में शिवजी का अरघा रखा था। जिसकी लोग पूजा व जलाभिषेक करते रहे है। मंगलवार देर शाम गांव के ही कुछ हमलावर लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश में जगत राम की भूमि पर नींव खुदाई शुरू कर दी। जिससे शिवजी का अरघा टूट गया। इससे लोगों में भारी नाराजगी...