अरगाली गांव में ट्रांसफार्मर लगाकर किया उदघाटन
गिरडीह, मई 29 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने गुरुवार को धनवार प्रखंड क्षेत्र की गादी पंचायत अंतर्गत अरगाली गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया। लगभग एक माह पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे। भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या की जानकारी भाजपा नेता सिंह को दी, जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर चालू होने से गांव में बिजली बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- आम्रपाली के कुमडांग में नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन ग्रामीणों ने इसके लिए सिंह के प्रति आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.