गिरडीह, अप्रैल 26 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के 2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरखांगो में लगातार हो रही शरारती और आपराधिक घटनाओं से भय का माहौल बन गया है। इन घटनाओं के कारण न केवल शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पहले भी विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे, शौचालय के पाइप, विद्यालय परिसर में लगे पेड़ पौधों और कक्षाओं को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति ने घोड़थम्भा ओपी में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन घटनाएं थमी नहीं। 23 दिसंबर 2025 की रात उपद्रवियों ने परिसर में शराब की बोतलें तोड़कर गंदगी फैलाई। इसके बाद 10 अप्रैल 2026 की रात को विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़कर करीब 1.5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली गई। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.