अरका बीर बाबा में सुंदर कांड पाठ व वार्षिक भंडारा संपन्न
कौशाम्बी, जून 13 -- कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव स्थित अरका बीर बाबा देव स्थल पर शुक्रवार को वार्षिक कार्यक्रम सुंदर कांड व भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को आयोजित भंडारे में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अरका बीर बाबा देव स्थल में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक सहयोग से सुंदरकांड का आयोजन कराया गया। सुंदर कांड पूर्ण होने के बाद हवन हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारा शाम छह बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। इस दौरान गांव के सैकड़ों लोग देव स्थल पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम संपन्न कराने में अरविंद सिंह, दुर्गा प्रसाद पंडा, शारदा प्रसाद केसरवानी, नीलू त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, सूरज पंडा, शारदा प्रसाद सेन सहित तमाम लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के बाद प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.