जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- जमशेदपुर। अरका जैन यूनिवर्सिटी में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से छह दिवसीय उद्यमिता विकास शिविर लगाया जा रहा है। फैशन डिजाइन विभाग और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के शिल्पकारों और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाना है। उद्घाटन समारोह में वस्त्र मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक संदीप कुमार, टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रतिनिधि स्मिता वर्मा और प्रो वाइस-चांसलर डॉ. अंगद तिवारी ने शिरकत की। विशेषज्ञ कारीगरों को सरकारी योजनाओं, जीएसटी, बैंकिंग, डिजिटल मार्केटिंग और निर्यात प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दे रहे हैं। आर्यभट्ट ब्लॉक में आयोजित यह कार्यशाला 10 अक्तूबर तक चलेगी। विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से कारीगरों को डिजाइन इनोवेशन और वैश्विक बाजार से जुड़ने के गुर सिखाए जा रहे हैं, ताकि स...