जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- अरका जैन विश्वविद्यालय ने नवाचार और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वैल्यू इंजीनियरिंग के जनक लॉरेंस डी. माइल्स की जयंती पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय और इंडियन वैल्यू इंजीनियरिंग सोसाइटी (आईवीईएस) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य अकादमिक और उद्योग के बीच की दूरी को कम करना और छात्रों को अनुसंधान व प्रशिक्षण के नए अवसर प्रदान करना है।संगोष्ठी की मुख्य अतिथि और जेमिपोल लिमिटेड की प्रबंध निदेशक स्वास्तिका बसु ने आधुनिक शिक्षण प्रणाली में वैल्यू इंजीनियरिंग की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल लागत घटाने का जरिया नहीं, बल्कि नवाचार और संसाधनों के इष्टतम उपयोग की एक सशक्त सोच है। विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.