अरका जैन यूनिवर्सिटी के 11 छात्रों का टीसीएस में चयन
जमशेदपुर, जून 29 -- अरका जैन यूनिवर्सिटी में आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया। इसमें यूनिवर्सिटी के बीसीए 2026 बैच के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया में सफलता के पश्चात यूनिवर्सिटी के 11 विद्यार्थियों का कंपनी में अंतिम रूप से चयन किया गया। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि चयनित विद्यार्थियों को कोलकाता में ट्रेनी इंजीनियर के रूप में पदस्थापित किया जाएगा।इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में टीसीएस में चयनित छात्रों में अमित कुमार महतो, अंकित साव, उर्वशी गोपी कृष्णन, नीरज कुमार, दिया कुमारी मुखी, प्रियंका कुमारी राय, सौरव कुमार महतो, दीपान्विता घोले, सिमरन कुमारी गोपे, तुषार एवं तस्मिया परवीन शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.