अरका जैन के 15 विद्यार्थियों को आकर्षक पैकेज
जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर। अरका जैन यूनिवर्सिटी के 15 छात्रों को शानदार पैकेज ऑफर किए गए हैं। बीटेक, एमबीए और बीसीए जैसे संकाय के छात्रों को टीटीईसी होल्डिंग्स, रामकृष्णा फोर्जिंग और नौकरी डॉट कॉम जैसी कंपनियों ने शानदार पैकेज ऑफर किए हैं। टीटीईसी होल्डिंग्स ने एमबीए और बीटेक सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के 9 छात्रों को 3.48 लाख के पैकेज पर अहमदाबाद के लिए चुना है। वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 6 छात्रों को रामकृष्णा फोर्जिंग में 3.2 लाख के पैकेज पर ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी नियुक्त किया गया है। एमबीए के छात्र बी आशीष पॉल को नौकरी डॉट कॉम में 6 लाख के आकर्षक पैकेज के साथ सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर जमशेदपुर में तैनाती मिली है। यह भी पढ़ें- डब्ल्यूआईटी की छात्रा पायल गेट में सफल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.