अरका जैन की रिमझिम बनीं झारखंड हैंडबॉल टीम की कप्तान
जमशेदपुर, मार्च 22 -- अरका जैन विश्वविद्यालय की बीबीए (बैच 2024-27) की छात्रा रिमझिम कुमारी का चयन 54वीं सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम के कप्तान के रूप में हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के बरेली में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक होगी। रिमझिम की उपलब्धि से विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ पूरे झारखंड के खेल जगत में खुशी की लहर है। रिमझिम अपनी आक्रामक खेल शैली और सटीक रणनीति के लिए जानी जाती हैं। अब राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड टीम की कमान संभालते हुए वे राज्य को स्वर्ण पदक दिलाने का प्रयास करेंगी। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की दिग्गज टीमें हिस्सा लेंगी। यह देश की सबसे महत्वपूर्ण हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में से एक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.