सीवान, अगस्त 10 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के अरंडा गांव से रविवार को नवयुवक कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले कांवरियों ने गांव स्थित नरसिंह बाबा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था थावे के लिए रवाना हुआ, जहांव पहुंचकर सभी ने मां थावे भवानी के दरबार में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। कांवरियों में यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए देवघर की ओर रवाना हुए। कांवरियों ने बताया कि देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। यह भी पढ़ें- सिसई से 11 कांवरियों का जत्था बाबाधाम रवाना इसके बाद यात्रा के अगले पड़ाव के रूप में बासुकीनाथ, तार...