अयोध्या, सितम्बर 29 -- शैक्षणिक व्यवस्था पर कुलपति सख्त, कक्षाओं में मोबाइल पर प्रतिबंध - कुलपति ने अधिकारियों के साथ की बैठक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों पर की चर्चा

कुलपति की बैठक कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर कुलपति शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में सुदृकरण को लेकर सख्त नजर आए।

मोबाइल फोन का प्रतिबंध कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं में मोबाइल फोन के प्रयोग पर रोक रहेगी। अब छात्र-छ...