अयोध्या, जून 1 -- अयोध्या। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस ने जिले के सभी टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी यातायात एपी सिंह के नेतृत्व में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेसर हार्न, एवं हूटर व शराब के नशे में वाहन चलाने की चेकिंग की गई। अभियान में कुल 415 वाहनों का चालान किया गया और 38 लाख 81 हजार 500 रुपए जुर्माना लगाया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरुक किया गया। टीआई अजय कुमार के मुताबिक मॉडिफाई साइलेन्सर के छह चालान, प्रेशर हार्न/हूटर के 291, शराब के नशे में 94, फाल्टी नम्बर प्लेट/बिना एचएसआरपी के 24 वाहनों का चालान किया गया। यह भी पढ़ें- यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 109 वाहनों का ई-चालान, विशेष अभियान में 1.86 लाख रुपये का समन शुल्क उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर एसपी...