अयोध्या, सितम्बर 29 -- चश्मदीद मदन गोपाल निगम कोर्ट में बताएंगे चार जून की घटना का सत्य - चार जून को बाथरूम से 2.25 लाख रुपये मिलने के बाद सामने आयी थी चोरी की बात, गवाहों के बयान अब ट्रायल में जाएंगे परखे

गवाहों की पुष्टि - चम्पत, गोपाल, अनिल व नरेन्द्र बताएंगे बाथरुम से रुपए मिलने की वीडियो की करेंगे पुष्टि पवन कुमार मिश्रा अयोध्या, संवाददाता। राममंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब गवाहियों पर निगाहें टिक गई हैं। चार जून को गणना कक्ष में सामने आई चोरी की घटना इस मुकदमे की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। चार्जशीट में दर्ज गवाहों के बयानों के अनुसार इसी दिन काउंटिंग के दौरान चढ़ावे की रकम चोरी को लेकर संदेह गहराया तथा गेट पर चेकिंग शुरू हुई और बाद में बाथरूम से 2.25 लाख रुपये बरामद किए गए। इसके चश्मदीद गवाह मदन गोपाल निगम ...