अयोध्या, जून 20 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार वर्मा की मौत हो गई। कुमारगंज थाना क्षेत्र के बरईपारा कट के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार वर्मा (पुत्र वासुदेव) मोटरसाइकिल से कुमारगंज की ओर से अयोध्या जा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे बरईपारा हाईवे कट के निकट उनकी बाइक एक आवारा सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुमारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हेड कांस्टेबल को तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण क...