अयोध्या हाईवे पर तलवार से केक काटकर युवकों ने किया स्टंट, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई गाड़ी सीज की
अयोध्या, मई 8 -- अयोध्या,वसं। रामनगरी में हाईवे पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर कुछ युवकों ने बीच सड़क पर दो गाड़ियां तिरछी खड़ी कर दीं और तलवार से केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार रात कुछ युवक दो कारों से हाईवे पर पहुंचे थे। दोनों वाहनों पर सफेद नंबर प्लेट लगी हुई थी। युवकों ने बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर दीं और फिर एक युवक कार के बोनट पर रखे केक को तलवार से काटने लगा। आसपास मौजूद उसके साथी हूटिंग करते हुए वीडियो बनाते रहे। करीब दस मिनट तक हाईवे पर यह तमाशा चलता रहा, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.