गोंडा, अक्टूबर 7 -- गोण्डा, संवाददाता। गोण्डा-अयोध्या को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-330 को चौड़ा करने के लिए विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पत्र भेजा है। कीर्तिवर्धन सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में एनएच-330 को 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर (टू-लेन विद पेव्ड शोल्डर) करने की मांग की गई है। विदेश राज्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि एनएच-330 प्रयागराज से प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, नवाबगंज होते हुए गोण्डा-बलरामपुर तक जाता है। यह मार्ग अयोध्या धाम और नेपाल सीमा को जोड़ता है। मसकनवां से तीन किमी दूर स्वामीनारायण छपिया धाम होने से इसका धार्मिक महत्व भी है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग के फोरलेन का काम जल्द होगा शुरू मंत्री ने कहा है कि एनएच का लगभग चार किमी हिस्सा गोण्डा नगर की घनी आबादी...