बाराबंकी, अप्रैल 20 -- बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर हादसे की वजह कट पर पर्याप्त लाइट व संकेतक रहे है? इसके बाद भी इन कटों पर लगी लाइट, ब्लिंकर, संकेतक क्षतिग्रस्त हालात में पड़े हैं। इससे हादसों को रोकने की मुहिम की जमीन पर क्या हालात है, सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। हैरत की बात तो यह है कि हादसों को लेकर शासन से लेकर जिला स्तर पर बैठकें तो खूब हो रहीं है। मॉनिटरिंग का एक व्यापक सिस्टम है, पर नतीजा सिफर है। नजीर के तौर पर अयोध्या हाइवे पर बाराबंकी जिला मुख्यालय से सात किमी दूर के रसौली कट की बात करें तो यहां पर करीब एक माह पहले किसी वाहन ने यहां पर लगे रोड लाइट के पोल, ब्लिंकर व संकेतकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसे आज तक ठीक नहीं कराया जा सका है। ऐसे ही हालात चौपुला के कट का है। यहां पर भी करीब एक माह से कट पर वाहन चालकों को सतर्क कर...