लखीमपुरखीरी, जून 23 -- अयोध्या राम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे एक परिवार की कार रविवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। कार लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर बेहजम तिराहे के पास अनियंत्रित होकर छोटी नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर गश्त कर रहे चार पुलिसकर्मियों ने नहर में कूदकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भेजवाया। लखीमपुर शहर के मोहल्ला सारनापुरम गढ़ी रोड निवासी आशुतोष दीक्षित (52), शिवांशु दीक्षित (20), शिखा (48) पत्नी आशुतोष दीक्षित, रामप्रकाश तिवारी (45) और सरिता तिवारी (43) पत्नी रामप्रकाश तिवारी अयोध्या दर्शन कर वैगनआर कार से वापस लखीमपुर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 5 लोग गंभीर घायल बताया जाता है कि कार जैसे ही ओयल चौकी क्षेत्र के बेहजम तिराहे से पहले स्थित छोटी नहर क...