अयोध्या, मई 27 -- अयोध्या। राममंदिर अयोध्या से लखनऊ जा रही एक कार में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। घटना रुदौली थाना क्षेत्र के रोजा गांव के पास नेशनल हाईवे-27 पर रात करीब 9:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि कार सवार चारों लोग अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने के बाद लखनऊ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।बताया यह भी जा रहा है कि कार के अंदर एक सिलेंडर रखा हुआ था, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस दौरा...