अयोध्या से मुंबई दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी काशी से करेंगे दो ट्रेनों का भी शुभारंभ
वाराणसी, अप्रैल 24 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को करोड़ों की सौगात देने आ रहे हैं। 28 अप्रैल को पीएम मोदी का आगमन हो रहा है। इस दौरान वाराणसी से ही पीएम मोदी दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बरेका जनसभा स्थल से वाराणसी-पुणे के लिए ट्रेन को रवाना करने के साथ ही अयोध्या-मुम्बई अमृत भारत एक्सप्रेस को भी वर्चुअल तरीके से रवाना करेंगे। उद्घाटन की तैयारी के लिए अगले एक-दो दिनों में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का आगमन होने वाला है।जनसभा से पूर्व बरेका में विश्राम करेंगे मोदी प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को सिक्किम का दौरा कर दोपहर करीब ढाई बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से बरेका हेलीपैड पर आएंगे। गेस्ट हाउस में करीब घंटेभर विश्राम करेंगे। शाम तकरीबन साढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.