बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- हैदरगढ़। अयोध्या से भटक कर हैदरगढ़ पहुंची बुजुर्ग महिला का ठिकाना सी प्लान एप से पुलिस ने ढूंढ निकाला। इसके बाद पुत्र को पुलिस ने वृद्धा को सकुशल सिपुर्द कर दिया। दरअसल गत बुधवार को हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम दतौली में एक महिला उम्र करीब 70 वर्ष लावारिस हालत में मिली थी। पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला का नाम श्रीमती गुड्डन पत्नी अनंत राम निवासी ग्राम बीचला थाना रुदौली जनपद अयोध्या है। थाना हैदरगढ़ पुलिस ने सी प्लान एप के माध्यम से उनके परिजनों का पता लगाया गया। गुरुवार को उक्त महिला के पुत्र थाना हैदरगढ़ आए, जिन्हें उनकी माता उपरोक्त को सकुशल सुपुर्द किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.