मऊ, जून 30 -- मऊ, संवाददाता। महर्षि विश्वामित्र के साथ पौराणिक काल में जिस मार्ग से होकर प्रभु श्रीराम बक्सर स्थित ऋषि विश्वामित्र के आश्रम पहुंचे थे, उसी मार्ग पर लोक दायित्व न्यास की ओर से प्रभु श्रीराम की झांकी के साथ अयोध्या से यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंगलवार को मार्ग में नौसेमरघाट स्थित बारहदुवरिया शिव मंदिर में पहुंची। नौसेमर घाट शिव मंदिर पर लगभग एक घंटे के कार्यक्रम के बाद यात्रा बिहार के बक्सर जिले के लिए रवाना हो गई। रघुभूमि से तपोभूमि यात्रा व लोक दायित्व न्यास के संयोजक डा.पवन कुमार सिंह ने प्रभु श्रीराम की झांकी के साथ निकली इस यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि जनमानस के स्मृति पटल में यज्ञ रक्षा के लिए निकले प्रभु श्री राम के गमन मार्ग की स्मृतियां संजोए रखना और पौराणिक तीर्थ स्थलों को जीवंत रखना है। साथ ही प्र...