अयोध्या से जनकपुर सीधी ट्रेन इसी महीने, मोदी और बालेन शाह दिखाएंगे हरी झंडी; IRCTC से टिकट बुकिंग
जयनगर, नवम्बर 6 -- एक संवाददाता, जयनगर (मधुबनी)। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से मां सीता की नगरी जनकपुर धाम (नेपाल) तक सीधी ट्रेन सेवा को इसी महीने शुरू करने की तैयारी है। 22 या 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह इस ट्रेन को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा सकते हैं। दोनों देशों में इसकी तैयारियां चल रही हैं। नेपाल में गुरुवार को इस महत्वपूर्ण ट्रेन रूट का ट्रायल किया गया। इस दौरान भारत से भी रेलवे के बड़े अधिकारी मौजूद रहे। अयोध्या से चलकर यह ट्रेन बिहार के जयनगर से नेपाल में प्रवेश करेगी और जनकपुर धाम तक पहुंचेगी। इससे राम और सीता की नगरियां आपस में ट्रेन सेवा से सीधे तौर पर जुड़ जाएंगी। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से यात्रा का टिकट बुक कर सकेंगे। जयनगर से नेपाल के जनकपुरधाम एवं कुर्था तक रेल परिचालन का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.