अयोध्या से जनकपुर धाम ट्रेन अप्रैल से चलेगी, जनरल कोच नहीं होंगे; भारत और नेपाल में सहमति
जनकपुर धाम (नेपाल), सितम्बर 4 -- मिश्रीलाल मधुकर, जनकपुर धाम। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या से सीता माता की नगरी जनकपुर धाम (नेपाल) के बीच ट्रेन सेवा अगले साल से शुरू होने वाली है। भारत और नेपाल के बीच इस रामायण सर्किट ट्रेन को अप्रैल 2027 से चलाने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इस ट्रेन में जनरल कोच नहीं होंगे। शुरुआती प्रस्ताव में इसमें स्लीपर और एसी कोच रखने की तैयारी है। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद अयोध्या और जनकपुर धाम दोनों प्रमुख तीर्थ स्थल सीधे ट्रेन सेवा से जुड़ जाएंगे। जानकारी के अनुसार, बुधवार को जयनगर रेलवे स्टेशन के रेस्ट हाउस में भारत और नेपाल के बड़े अधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई। इसमें दोनों देशों के रेलवे, सिक्योरिटी, कस्टम, इमिग्रेशन और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। बैठक में ट्रेन सेवा शुरू होने से पहले रेलवे ट्रैक, सिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.