रायबरेली, मार्च 20 -- तिलोई,(अमेठी) संवाददाता। रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में साइकिल सवार दो बच्चों को बचाने के प्रयास में इनोवा गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे रखे मिट्टी के ढेर से जा टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार बाबा अमृतदास गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए तिलोई स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार को बाबा अमृतदास अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे और वहां से चित्रकूट वापस लौट रहे थे। मोहनगंज थाने के समीप अचानक रास्ते में आए साइकिल सवार दो बच्चों को देख चालक ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकरा गया।सूचना मिलते ही मौके पर ...