अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या, संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में अयोध्या से एक हजार शिक्षक दिल्ली जाएंगे। शिक्षक इस रैली के द्वारा केंद्र सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराने की तैयारी में है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आगामी चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली की तैयारी को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या की बैठक प्रांतीय ऑडिटर एवं जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस में संपन्न हुई, जिसका संचालन जिलामंत्री चक्रवर्ती सिंह ने किया। बैठक के बाद शिक्षकों ने एकत्र होकर अपनी एकता का प्रदर्शन भी किया। जिला कार्यसमिति एवं ब्लॉक इकाईयों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्...