देहरादून, मार्च 17 -- आगामी श्री बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अयोध्या स्थित राम लला मंदिर से लाई गई पवित्र अखंड ज्योति मंगलवार को देहरादून पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने इसका भव्य स्वागत किया। यह ज्योति श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में विधिवत स्थापित की गई। कार्यक्रम परम पूज्य रवींद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। यह पवित्र ज्योति लगभग 25 घंटे की यात्रा के बाद देहरादून पहुंची। निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंचने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।सबसे पहले ज्योति को गांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दर्शन के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद सजी-धजी वाहन में ज्योति को विराजमान कर ढोल-नगाड़ों, ध्वज और भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.