सुल्तानपुर, सितम्बर 29 -- गोसाईगंज, संवाददाता गोसाईगंज क्षेत्र के गौसाबाद स्थित हजरत महबूबुल आरिफीन की मजार शरीफ पर चल रहा 76वां उर्स-ए-गौसुल आजम अकीदत और रूहानी माहौल के बीच पूरे शबाब पर पहुंच गया है। उर्स में दूर-दराज से पहुंचे जायरीनों ने मजार पर चादरपोशी कर परिवार, समाज और देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी।रविवार देर शाम अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने मौलाना नसीमुद्दीन कादिरी की अगुवाई में मजार शरीफ पर चादर चढ़ाकर चादरपोशी की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि शशांक शुक्ला समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। चादरपोशी के बाद देर रात तक जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने फूल और चादर पेश कर अपनी मुरादों के लिए दुआएं मांगीं। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: गौसाबाद दरगाह पर देर रात तक चली महफिल-ए-समा उर्स के तहत बानी-ए-...