अयोध्या-विंध्याचल का जोड़ने वाले एनएच पर ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं के राहत
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- यूपी के अंबेडकरनगर में अयोध्या-विध्ंयाचल दो धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले एनएच 135 ए के तीसरे फेज के निर्माण में ओवरब्रिज का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही मार्ग निर्माण के लिए बिजली खंभों को विस्थापित करने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। एनएच के निर्माण से न सिर्फ श्रद्धालुओं, बल्कि आम लोगों को भी आवागमन में व्यापक लाभ होगा। बताते चलें कि धार्मिक स्थल विध्ंयाचल व अयोध्या को जोड़ने के लिए एनएच 135 ए का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रारंभिक दो फेज का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। जबकि तीसरे फेज का निर्माण कार्य चल रहा है। यह एनएच जिले के दो तहसील अकबरपुर व जलालपुर से होकर अयोध्या मार्ग पर मिलेगा। 1653 करोड़ की लागत से होने वाले तीसरे फेज के निर्माण के लिए बीते कुछ माह से पेड़ों के कटान के साथ ही बिजली के पोल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.